नई दिल्ली, जुलाई 13 -- जल्द ही भगवान जगन्नाथ दर्शन देंगे। नवयौवन रूप में भगवान जगन्नाथ अपने भक्तों को दर्शन देंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवयौवन दर्शन अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जाता है। 15 दिनों तक अनासर काल (एकांतवास) में रहने और औषधीय उपचार के बाद भगवान अपने नवयौवन स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे। इस अवधि में मंदिर का पट बंद रहने के कारण श्रद्धालु दर्शन से वंचित रहे हैं। उत्कल सेवा समिति की ओर से नवयौवन दर्शन को लेकर मंदिर परिसर को फूल-मालाओं और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाओं को भी विशेष पुष्प श्रृंगार से अलंकृत किया जाएगा। नवयौवन रूप में भगवान जगन्नाथ देंगे दर्शन, 16 जुलाई से रथयात्रा होगी प्रारंभभगवान कब देंगे दर्शन? 14 जुलाई के दिन जगन्नाथ भगवान दर्शन देंगे। मंगलवार के दि...