नवयुवक संघ मठ टोला की ओर से माधव बाबू को दी गई श्रद्धांजलि
बोकारो, मई 18 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत स्थित मठ टोला में नवयुवक संघ की ओर से रविवार की रात श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बिहार एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री तथा गोमिया विधानसभा क्षेत्र का चार बार प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व विधायक स्व माधव लाल सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नव युवक संघ के संरक्षक, पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें नमन किया। गौरतलब है कि स्व माधव लाल सिंह का निधन बीते 13 मई को हो गया था। श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पित नेता बताया। इस यह भी पढ़ें- सच को सच कहने वाले नेता थे माधव लाल सिंह : बाबूलाल मरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.