सराईकेला, अप्रैल 7 -- सरायकेला। राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव-2026 पर राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र प्रेक्षागृह में सोमवार से तीन दिनी सरायकेला, मानभूम और खरसावां शैली की ग्रामीण छऊ नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन सरायकेला शैली के ग्रामीण छऊ नृत्य दलों के बीच प्रतियोगिता हुई। इसमें शिव शक्ति छऊ नृत्य कलाकेंद्र देवगिरिसाई, छऊ डांस क्लब बाटीडीह, जय मां दुर्गा छऊ नृत्य संघ डूबलाबेरा, नवयुवक संघ छऊ नृत्य क्लब भंडारीसाईं, बीर डिबा छऊ नृत्य क्लब गोविंदपुर, वीणापाणी छऊ नृत्य क्लब चोके, मरांग बुरु छऊ क्लब पाटाकोचा, शिव मंदिर छऊ नृत्य क्लब कोटारचारा ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन एसडीओ अभिनव प्रकाश, बीडीओ यश्मिता सिंह एवं निर्णायक मंडली के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र के कलाकारों ने...