लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ, संवाददाता। राजेंद्र नगर स्थित नवयुग कन्या महाविद्यालय में मतदाता साक्षरता क्लब के तहत नव मतदाता पंजीकरण अभियान शुरू हुआ। प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय की अध्यक्षता और एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ. मनमीत कौर सोढ़ी की अगुवाई में यह अभियान चलाया जा रहा है। प्राचार्या प्रो. मंजुला का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य महाविद्यालय की उन छात्राओं का मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित करना है, जो एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी हैं। क्लब की सदस्यों में बुशरा हामिद, महिमा, आस्था त्रिपाठी आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.