सिद्धार्थ, मार्च 24 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। लखनऊ में सोमवार को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक के उपरांत प्रदेश सरकार ने नगर विकास के क्षेत्र में एक बड़ा निर्णय लिया है। नगर विकास विभाग की ओर से प्रस्तुत नवयुग पालिका योजना के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इस योजना के तहत प्रदेश के जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिकाओं को स्मार्ट बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा, जिसमें नगर पालिका सिद्धार्थनगर भी शामिल है।प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य नगर पालिकाओं के समग्र और संतुलित विकास को सुनिश्चित करना है। इसके अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों का समावेश किया जाएगा। विशेष रूप से पेयजल आपूर्ति, सीवरेज एवं जल निकासी व्यवस्था, सड़कों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, स्ट्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.