नवयुग पालिका योजना के अन्तर्गत शहर में होंगे विकास कार्य
मऊ, मई 26 -- मऊ, संवाददाता। पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने मंगलवार को अपने कक्ष में नवयुग पालिका योजना के अन्तर्गत प्रकाश, कर, जलकल एवं निर्माण विभागों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। जिसमें नगर के विकास, जीरणोद्धार एवं सुन्दरीकरण के लिए विस्तार से चर्चा कर लक्षित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए स्थलों का चयन किया। इस संदर्भ में पालिकाध्यक्ष ने सम्बन्धित जेईयों को प्रस्ताव बनाकर उनके समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। साथ ही जल निकासी के लिए मास्टर प्लान तैयार करने और सेटेलाइट सर्वे पर जोर दिया। पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने 'नवयुग पालिका योजना' पर गहन विचार विमर्श करते हुए जीर्णोद्धार के लिए स्थलों का चयन किया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नवयुग पालिका योजना के तहत प्रदेश भर में 58 निकायों का चयन किया गया है। जिसमें मऊ नगर पालिका परिषद भी शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.