भागलपुर, अप्रैल 9 -- शहर के इंटरस्तरीय गणपत सिंह उच्च विद्यालय में नवम वर्ग के नामांकन को लेकर बुधवार को छात्रों और अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नामांकन नहीं होने से नाराज छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। शिक्षकों द्वारा समझाने के बावजूद स्थिति बिगड़ती गई, जिसके बाद आक्रोशित छात्रों व अभिभावकों ने विद्यालय के सामने एनएच-80 को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने से आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चंद्र गुप्ता एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमित राज मौके पर पहुंचे। पुलिस बल की मदद से उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया और जाम हटवाया। स्थिति को सामान्य करने के लिए एसडीओ के निर्देश पर नामांकन के लिए रोस्टर प्रणाली लागू की गई। अधिकारियों ने बताया कि रोस्टर में शामिल विद्यालयों के छात्रों का पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.