हल्द्वानी, मार्च 27 -- हल्द्वानी। नवरात्र पर्व की नवमी के शुभ अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने टाडा वन क्षेत्र में विधि-विधान से वनवासी बच्चों का कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को नए वस्त्र, चप्पल और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की तथा स्नेहपूर्वक उनके साथ भोजन भी किया। इस अवसर पर हरेंद्र बिष्ट, पंकज निगलटियां, आयुष जोशी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने वनवासी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों तक विकास की योजनाओं को पहुंचाने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.