फरीदाबाद, मार्च 26 -- फरीदाबाद। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन अष्टमी के अवसर पर मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने माता के दरबार में पहुंचकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इसके अलावा स्मार्ट सिटी में अष्टमी व नवमी दोनों दिन कंजक पूजन होता है। इसके चलते कई मंदिरों एवं घरों में गुरुवार को भी कंजक पूजन किया गया। श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में विशेष हवन के बाद कंजक पूजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न कराया और उसके बाद कन्याओं को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया गया। वहीं ओल्ड फरीदाबाद के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित लक्ष्मी धाम मंदिर में भी अष्टमी के दिन गुरुवार को कं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.