दुमका, मार्च 27 -- दुमका, प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्रि के नोवां दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के 9वीं शक्ति मां सिद्धिदात्री की पूजा की गई। जैसे की तामा के नाम से स्पष्ट हो रहा हैं कि वह मां सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली हैं। मां दुर्गा के मोक्ष और सिद्धि देने वाले स्वरूप को मां सिद्धिदात्री कहा जाता हैं। मान्यता हैं कि माता की पूजा करने से सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं। दुर्गा मंदिरों में हवन एवं कई अनुठान किए गए। दुर्गास्थान, धर्मस्थान, पगलाबाबा दुर्गा मंदिर, रसिकपुर के सिहंवाहिणी दुर्गा मंदिर सहित कई मंदिरों में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। चैत्र नवमी पर मां दुर्गा की नेम निष्ठा के साथ पूजा-अर्चना की गई। वहीं दुमका के धर्मस्थान मंदिर व पगला बाबा मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। धर्मस्थान में हवन पंडित नेपाल के द्वारा कराया गया। वहीं...