बिजनौर, मार्च 27 -- बिजनौर/झालू। नगर मे चैत्र नवरात्र की समाप्ति के अवसर पर नवमी के दिन माता के भक्तों के द्वारा कन्याओ पूजन किया गया। इस मौके पर सुबह से ही कन्याओं की तलाश शुरू कर दी गई। एक स्थान पर कन्या भोजन कर रही थी, तो वही दूसरे परिवार के लोग कन्याओं को आमंत्रित करने के लिए बाहर खड़े हुए थे। भक्तों ने कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया। शुक्रवार को कस्बा झालू में चैत्र नवरात्र के अवसर पर नवमी के दिन भक्तों के द्वारा कन्याओ पूजन किया गया। भक्त अपने घर छोटी छोटी कन्याओं को बुलाकर लाए और कन्याओं के पैर धोकर उन्हें बैठाया और स्वादिष्ट भोजन जैसे हलवा, पूड़ी और चने का प्रसाद खिलाया। फिर सभी कन्याओं को खिलौने व उपहार तथा पैसे इत्यादि समान देकर उनके चरण छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.