श्रावस्ती, मार्च 27 -- श्रावस्ती,टीम। शुक्रवार को नवरात्र के नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा की गई। वहीं पूर्णाहुति के साथ नौ दिनों तक चले नवरात्र व्रत का समापन हो गया। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान कराए गए और कन्या भोज करा कर कन्याओं से आशीर्वाद लिया गया। बासंतीय नवरात्र के अंतिम दिन नवमी पर व्रत रखने वाले लोगों ने पूर्णाहुति दी। इसके साथ ही नौ दिनों के व्रत का समापन किया गया। नवमी पर मंदिरों में भारी भीड़ रही। पूर्णाहुति हवन यज्ञ और दुर्गा सप्तशती पाठ कराने के लिए लोग जुटे रहे। नवमी पर पूर्णाहुति के साथ ही घरों में स्थापित मंगल कलश की पूजा करके व्रत का समापन किया गया। लोगों की भारी भीड़ के कारण मंदिरों में मेला लगा रहा। भिनगा के कालीमाता मंदिर में हजारों की भीड़ रही। मंदिर के बाहर लगी दुकानों पर पूजन सामग्री खरीद कर श्रद्धालु मंदिर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.