नवमी पर कन्या पूजन व भोज का आयोजन
औरैया, मार्च 27 -- औरैया, संवाददाता। नवरात्र की नवमी पर समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा ग्राम धीरजपुर स्थित ग्रामीण कार्यालय में कन्या पूजन व कन्या भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हीं कन्याओं का रोली तिलक, पुष्प वर्षा व आरती कर पूजन किया गया, इसके बाद उन्हें पूड़ी-सब्जी व मिष्ठान का प्रसाद ग्रहण कराया गया। आयोजन के दौरान कन्याओं को दक्षिणा, फल व उपहार भी भेंट किए गए। कार्यक्रम संयोजक एल.एन. गुप्ता व पुष्पा गुप्ता का विशेष योगदान रहा। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि नवरात्र में प्रति वर्ष दो बार कन्या भोज का आयोजन किया जाता है। इस दौरान महिला शाखा की प्रभारी बबिता ने नवरात्र में कन्या पूजन के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राजीव पोरवाल, अनीता पोरवाल, हरगोविंद तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.