बिजनौर, मार्च 27 -- नजीबाबाद। चैत्र नवरात्र की नवमी को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की उपासना की। नवमी पूजन कर श्रद्धालुओं ने कन्याएं जिमाई और माता को नारियल चुनरी चढ़ाकर चना, हलवा, पूरी का भोग लगाया और व्रत परायण किया। चैत्र नवरात्र की नवमी पर प्राचीन सिद्धपीठ काली मंदिर, संतोषी माता मंदिर व अन्य मंदिरो में नवमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। नवमी के दिन मां दुर्गा की नौवीं शक्ति मां सिद्धिदात्री की उपासना की गई। श्रद्धालुओं ने चना, हलवा, पूरी का भोग बनाकर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतीक कन्याओं के चरण धोकर और रोली का तिलक अभिषेक कर कन्याओं को जिमाया और फिर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। कन्या पूजन करने की शुभ तिथि अष्टमी और नवमी मानी जाती है। अधिकांश लोगां ने अष्टमी को व्रत का पारायण किया और शेष ने नवमी क...