बदायूं, मार्च 27 -- बदायूं। चैत्र नवरात्र मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना के साथ समाप्त हो गए हैं। नवरात्रों के समापन पर घर-घर और मंदिर मंदिर हवन पूजन चल रहे हैं और कन्या भोज के साथ भंडारों का आयोजन किया गया है। यहां माता रानी के जयकारों से माहौल भक्ति में बना हुआ है।शुक्रवार को चैत्र नवरात्र में ब्रह्मुमुहूर्त से पूजा अर्चना शुरू की गई। शुक्रवार को चैत्र नवरात्र के नौवे दिन मां दुर्गा के नवे रूप सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की जा रही है। शहर से लेकर देहात तक चैत्र नवरात्रि के समापन पर मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना कर उनको भोग लगाया जा रहा है। वहीं मंदिरों से लेकर घरों तक कन्या भोज कर कर दान पूर्ण किया जा रहा है। इधर शहर के नगला शक्तिपीठ पर पूजा अर्चना की जा रही है और हवन पूजन भी चल रहा है। यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े हुए ह...