मेरठ, मार्च 27 -- श्री कर्ण मंदिर में नवरात्रि के नौवे दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की गई और रामनवमी के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर महंत स्वामी शंकर देव ने बताया कि नवरात्रि के अंतिम दिन कन्याओं को भोजन कराने से घर सुख समृद्धि से भर जाता है। विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में मां सिद्धिदात्री की विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित किया। मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष सुदेश कुमार, आचार्य मुकेश शांडिल्य आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.