लखीमपुरखीरी, मार्च 28 -- चैत्र नवरात्र के अवसर पर नवमी के दिन मां दुर्गा के नवे स्वरूप सिद्धिदात्री की भक्तों ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की। सुबह से ही कस्बे के श्री दुर्गा मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी मां के भक्तों ने बारी-बारी से मां के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके अलावा घरों में छोटी-छोटी कन्याओं का पूजन किया। कन्याओं को भोज कराकर उपहार देकर माता रानी को विदाई दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...