नवमी तिथि पर भक्ति भाव से पूजी गईं मां शीतला
कौशाम्बी, अगस्त 7 -- शक्तिपीठ कड़ा धाम में आयोजित चार दिवसीय सावन मेले का शुक्रवार को नवमी तिथि पर श्रद्धा और भक्ति के माहौल में समापन हो गया। अंतिम दिन सुबह से देर शाम तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों से हजारों श्रद्धालुओं का धाम पहुंचना जारी रहा। श्रद्धालुओं ने धाम के कुबरी घाट, हनुमान घाट और कालेश्वर घाट पर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर माँ गंगा कों नमन किया। सावन मेले के अंतिम धाम पहुंचे भक्तों ने गंगा स्नान के बाद जयकारों के बीच मां शीतला दरबार पहुंचकर नारियल, चुनरी, प्रसाद और रोड-कड़ाही का भोग अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं संतानों के स्वस्थ जीवन की कामना की। नवमी की तिथि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर पारंपरिक मिट्टी के चूल्हों पर लकड़ी की आग में रोड-कड़ाही का प्रसाद तैयार किया और माता को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.