कन्नौज, मार्च 27 -- तालग्राम, संवाददाता। चैत्र नवरात्रि के नौ दिवसीय अनुष्ठान का समापन शुक्रवार को नवमी पूजन के साथ श्रद्धा और उल्लास के बीच हुआ। घर-घर कन्या पूजन किया गया और 'जय माता दी' के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। सुबह से दोपहर तक लोगों ने कन्याओं व लांगुरों का पूजन कर उन्हें भोजन कराया तथा दक्षिणा व उपहार भेंट किए। इसके साथ ही नवदुर्गा की नौ दिनों की आराधना पूर्ण हो गई। राम नवमी के उपलक्ष्य में नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर कन्या भोज और भंडारों का आयोजन किया गया। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा का विधि-विधान से पूजन कर शाम को श्रृंगार दर्शन किए। देर रात तक मंदिरों में भजन-कीर्तन और मां की महिमा का गुणगान होता रहा, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूरे दिन देवी मंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.