गिरडीह, अप्रैल 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शालिनी बैसखियार भाजपा की प्रदेश मंत्री मनोनीत हुई है। प्रदेश मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर महिला चौपाल की कोर कमेटी की सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। इस दौरान महिला चौपाल की सदस्यों ने शालिनी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर कोर कमेटी की सदस्यों ने कहा कि शालिनी बैसखियार का यह चयन उनके समर्पण, संगठन कौशल एवं सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने वर्षों से महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा महिलाओं के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। यह भी पढ़ें- भाजपा का 'नारी शक्ति वंदन सम्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.