साहिबगंज, मार्च 15 -- साहिबगंज। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत नव साक्षरों के लिए रविवार को बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक आकलन परीक्षा हुई। इस परीक्षा को लेकर जिला के सभी सरकारी स्कूलों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। परीक्षा के लिए करीब 1210 केन्द्र बने थे। परीक्षा में कुल 16000 नवसाक्षरों को शामिल होना था। इनमें से करीब 80 फीसदी यानि करीब 12712 शामिल हुए। परीक्षा में शामिल होने वालों में 7778 महिलायें व 4934 पुरूष थे। इस परीक्षा को पास करने वालों को साक्षर होने का प्रमाण पत्र दिया जायेगा। उधर, डीएसई कुमार हर्ष ने कई परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया और कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजन की हिदायत केन्द्राधीक्षकों को दी। फोटो:118 , बुनियादी आंकलन परीक्षा केन्द्र निरीक्षण करते डीएसई------------प्रखंडों में हुई साक्षरता एवं संख्यात्मक ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.