सराईकेला, अगस्त 27 -- सरायकेला। जिले के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी मिलने के तुरंत बाद शिक्षक तरुण कुमार सिंह ने ऑनलाइन माध्यम से बैठक की। डीएसई सह सचिव, उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के कार्यालय कक्ष से महत्वपूर्ण मैराथन बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ऑनलाइन माध्यम से सभी प्रखंडों के संबंधित पदाधिकारी जुड़े। बैठक का मुख्य उद्देश्य नवभारत साक्षरता पखवाड़ा को पूर्ण रूप से सफल बनाना है। चर्चा के दौरान साक्षरता अभियान को धरातल पर उतारने और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी पदाधिकारियों से महत्वपूर्ण सुझाव आमंत्रित किए गए।डीएसई ने सभी प्रखंडों के अधिकारियों को कहा कि इस अभियान में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आपसी समन्वय के साथ काम करने और तय समय सीमा के भीतर सभी तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया। ...