गुमला, मार्च 15 -- गुमला, प्रतिनिधि। नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विद्यालयों में नवसाक्षरों की आकलन परीक्षा का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां के नेतृत्व में यह परीक्षा जिले के सभी 12 प्रखंडों के सौ संकुलों में हुई। परीक्षा में विशेष रूप से महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जो साक्षरता के प्रति बढ़ती जागरूकता का संकेत है। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों, सीआरपी और बीआरपी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला शिक्षा अधीक्षक ने सभी सीआरपी को निर्देश दिया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर 20 मार्च तक परिणाम बीआरसी के माध्यम से उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित इस कार्यक्रम का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के अशिक्षित वयस्कों को साक्षर बनाना है। सफल प्रतिभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.