नवप्रवेशी विद्यार्थियों को नेतृत्व व व्यक्तिगत ब्रांडिंग के गुर सिखाए गए
रांची, जून 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रांची में एमबीए, एमबीए-एचआरएम, एमबीए-बीए और पीएचडी कार्यक्रमों के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए आयोजित इंडक्शन-2026 के पांचवें दिन शुक्रवार को नेतृत्व, निर्णय क्षमता, व्यक्तिगत ब्रांडिंग और छात्र सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में सेना और करियर विकास क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित वक्ताओं ने विद्यार्थियों को पेशेवर जीवन में सफलता के लिए आवश्यक कौशलों से अवगत कराया।
नेतृत्व पर वक्तव्य पहले सत्र में 23 इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने अपने सैन्य अनुभव साझा करते हुए कहा कि नेतृत्व का वास्तविक परीक्षण तब होता है जब सीमित जानकारी और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.