रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फाजलपुर महरौला में नवप्रवेशी बालिकाओं के सम्मान में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्रतिनिधि गीता किरण एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या शुभा रावत ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रधानाचार्या शुभा रावत ने विद्यालय में प्रवेश लेने वाली 48 नवप्रवेशी बालिकाओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका डॉ. बसन्ती रानी ने किया। उन्होंने अभिभावकों को विद्यालय में संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की विस्तृत जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.