गंगापार, अप्रैल 1 -- क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालयो में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अगली कक्षाओ में प्रवेश लेने वाले बच्चों का स्वागत रोली-चंदन का तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर किया गया।इस अवसर पर शिक्षकों ने नव प्रवेशी बच्चों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें शिक्षा से जुड़े रहने का संकल्प दिलाया। खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश यादव ने कहा कि विद्यालयों में आयोजित प्रवेश उत्सव से छात्रों और अभिभावकों का विद्यालय के प्रति आकर्षण बढ़ेगा, जिससे छात्र संख्या में वृद्धि होगी। सत्रारंभ के प्रथम दिवस पर शिक्षकों ने बच्चों को टीका व माल्यार्पण कर विद्यालय आने पर किया स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...