संभल, अप्रैल 19 -- नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही बाल विद्या मंदिर विद्यालय में शनिवार को नवप्रवेशी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सशक्त कदम उठाते हुए अभिभावकों के लिए एक भव्य एवं ज्ञानवर्धक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली, अनुशासन और विद्यार्थियों के समग्र विकास की योजनाओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। प्रधानाचार्य मनीष पंवार ने विद्यालय की कार्यप्रणाली, अनुशासन व्यवस्था और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य ने विशेष रूप से सारथी (सपोर्ट एंड रिमेडिएल टीचिंग फॉर हॉलिस्टिक इंप्रुवेमेंट) एवं शेयर (स्टूडेंटस होलिस्टिक एंड प्रोगेसिव इंगेजमेंट) जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों...