नवप्रवेशी छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे इविवि के 84 शिक्षक
प्रयागराज, अगस्त 28 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों के मार्गदर्शन की विशेष व्यवस्था की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न विभागों और केंद्रों के 84 शिक्षकों को मेंटर नामित किया है।ये शिक्षक अपने-अपने विभागों में नए विद्यार्थियों की व्यक्तिगत और शैक्षणिक समस्याओं के समाधान में सहयोग करेंगे। इससे नए छात्रों को प्रवेश के बाद विभागीय प्रक्रियाओं, अध्ययन व्यवस्था और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को समझने में आसानी होगी। सभी शिक्षकों को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक अपने विभागों एवं केंद्रों में उपस्थित रहने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.