कानपुर, अक्टूबर 5 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में सत्र 2026-27 के नव-प्रवेशित पीएचडी शोधार्थियों के लिए मंगलवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल की ओर यूआईईटी स्थित लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स-एक में होगा। कार्यक्रम में 43 विषयों के कुल 323 नव-प्रवेशित पीएचडी शोधार्थी प्रतिभाग करेंगे। मुख्य अतिथि आईआईटी कानपुर के इंस्टीट्यूट चेयर प्रोफेसर व पद्मश्री से सम्मानित प्रो. आशुतोष शर्मा होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...