देवघर, सितम्बर 3 -- जसीडीह प्रतिनिधि नई शुरुआत, नए अनुभव और नई ऊर्जा के साथ बीआईटी मेसरा, ऑफ-कैंपस देवघर में स्टूडेंट्स इंडक्शन प्रोग्राम (एसआईपी)-2026 का गुरुवार को यादगार समापन हुआ। सेमिनार हॉल में आयोजित समारोह में नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने इंडक्शन प्रोग्राम के दौरान मिले अनुभव साझा किए। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा की गई, जबकि शाम की सांस्कृतिक संध्या में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। समारोह का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. एसके घोराई के आगमन के बाद राष्ट्रगान से हुआ। उसके बाद वैल्यू एजुकेशन सेल के अध्यक्ष डॉ. सौमेन कर्मकार ने एसआईपी-2026 की गतिविधियों और प्रमुख पड़ावों पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। यह भी पढ़ें- फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन हुआ उन्होंने इंडक्शन प्रोग्...