नवप्रवेशित बीटेक छात्रों ने जानी शैक्षणिक गतिविधियां
प्रयागराज, सितम्बर 5 -- शंभूनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में बीटेक के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन, पाठ्यक्रम और करियर के अवसरों की जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। संस्थापक सदस्य कौशल कुमार तिवारी, सचिव अभिषेक तिवारी और निदेशक डॉ. आरके सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष निर्भय माथुर, परीक्षित अग्रवाल, नमिर अल हसन सहित शिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.