कानपुर, अगस्त 12 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के शिक्षा विभाग में नवप्रवेशित बीएड छात्रों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. तनुजा भट्ट ने छात्रों को आदर्श, संवेदनशील और जिम्मेदार शिक्षक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षक की समाज निर्माण में भूमिका पर जानकारी दी। डॉ. द्रौपदी यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना, शुभम हजारिया ने शारीरिक शिक्षा विभाग, डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने पुस्तकालय, इनोवेशन ऑफिसर शैलेंद्र यादव ने नवाचार आदि के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. स्नेह पांडेय तथा संचालन डॉ. बद्री नारायण मिश्र ने किया। यह भी पढ़ें- कुमाऊं विवि में आईटीईपी के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...