चंदौली, अगस्त 20 -- नौगढ़। राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ में गुरुवार को नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय बरकी, सेवापुरी, वाराणसी के प्राचार्य डॉ. बिनोद कुमार ने छात्र-छात्राओं से कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन और समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति गंभीर रहते हुए अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. शमशेर बहादुर एवं पवन कुमार सिंह ने भी छात्र-छात्राओं को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Ara News: टीएनए कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नवप्रवेशित विद्यार्थ...