नवप्रवेशित छात्रों ने होटल का भ्रमण कर जानीं खासियतें
कानपुर, जुलाई 15 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट की ओर से प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित छात्रों के लिए एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। जिसमें बीएचएमसीटी (डिग्री) एवं विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्रों ने भ्रमण के दौरान होटल के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। फ्रंट ऑफिस, हाउस कीपिंग, फूड एंड बेवरेज सर्विस तथा फूड प्रोडक्शन विभाग को समझा। होटल के अतिथि कक्षों, रेस्तरां, बैंक्वेट, आधुनिक रसोई तथा अन्य संचालन क्षेत्रों को भी देखा। स्कूल के निदेशक डॉ. सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक रूप से दक्ष करना लक्ष्य है। इस मौके पर शिवांशु सचान, ऐश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.