देहरादून, सितम्बर 30 -- श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ साइंसेज बिड़ला परिसर में बीएससी एवं बीफार्मा प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित छात्रों के लिए दीक्षारंभ-अभिस्वीकृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसीएल हॉल में हुए कार्यक्रम में छात्रों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, सुविधाओं, नियमों, छात्र सहायता तंत्र और विभिन्न अवसरों से परिचित कराना रहा। मुख्य प्रॉक्टर प्रो. दीपक कुमार ने प्रॉक्टर बोर्ड, एंटी रैगिंग सेल तथा एससी, एसटी और ओबीसी शिकायत निवारण तंत्र की जानकारी दी। प्रो. अब्दुल फारूक और प्रो. टीसी उपाध्याय ने छात्रों को शैक्षणिक अनुशासन, सक्रिय सहभागिता और विश्वविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का प्रभावी उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। छात्र कल्याण के डिप्टी डीन डॉ. विजय ज्योति ने छात्र कल्याण संबंधी गतिविधियो...