सहारनपुर, सितम्बर 3 -- नागल। आईआईएमटी कॉलेज में बुधवार को आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में संस्था चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को चुनौतियों का सामना कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अपने जीवन के अनुभव और संघर्ष साझा किए तथा कहा कि मुश्किल परिस्थितियों से घबराने के बजाय उन्हें सीख और सफलता का अवसर मानना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों से जुड़े छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अंशुल, सोनम, सोफिया, आयुषी, आरती, आकाश, हर्ष कटारिया, जैनब, श्रुति, राधिका, सौरभ पांचाल, मुस्कान, अनुराग, अक्षित पाटिल, सोनाली, कशिश गर्ग, प्रीति और पवन को सम्मान मिला। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हिंदी हिन्...