नवप्रवेशित छात्रों को अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया
गाज़ियाबाद, अगस्त 20 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज में गुरुवार को नवप्रवेशित बीबीए के 31वें और बीसीए के 30वें बैच के छात्रों के लिए प्रारंभ-2026 ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य छात्रों को कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराने के साथ उन्हें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक सोच और करियर निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने विद्यार्थियों से पाठ्यक्रम के साथ नई तकनीकों, संचार कौशल, रचनात्मकता, टीमवर्क और व्यावहारिक ज्ञान पर ध्यान देने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य डॉ. नैन्सी शर्मा ने समय प्रबंधन, अनुशासन और निरंतर सीखने को सफलता के लिए जरूरी बताया। पूर्व डीजीपी डॉ. आरपी सिंह ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर लगातार प्रयास करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- अपनी क्षमता पर भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.