नवप्रवेशित छात्राओं के लिए हुआ उन्मुखीकरण कार्यक्रम
पटना, अगस्त 17 -- पटना वीमेंस कॉलेज के बीजे. सुलिवन हॉल में सोमवार को एमसीए, स्नातकोत्तर एवं स्नातकोत्तर डिप्लोमा के नवप्रवेशित छात्राओं के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। प्रथम सत्र में उप-प्राचार्या डॉ. सिस्टर सेलीन क्रास्टा एसी ने कॉलेज के दृष्टिकोण, ध्येय और उद्देश्यों पर चर्चा की और छात्राओं को संस्थान के मार्गदर्शक सिद्धांतों और मूल्यों से अवगत कराया। इसके बाद कॉलेज के परिचय, शैक्षणिक विभागों, सुविधाओं और परिसर के वातावरण पर प्रस्तुतीकरण दी गई। वाणिज्य विभाग (लेखांकन एवं वित्त) की विभागाध्यक्ष डॉ. सूफिया फातिमा ने छात्राओं को कॉलेज की परंपराओं और संस्कृति से परिचित कराया। समापन प्राचार्या डॉ. सिस्टर एम. तनिषा एसी के अध्यक्षीय संबोधन के साथ हुआ, जिन्होंने नवागंतुकों का स्वागत करते हुए उन्हें शैक्षणिक यात्रा को सार्थक बनाने एवं संस्थान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.