नवप्रवेशित छात्राओं का फ्रेशर्स पार्टी में स्वागत
पलामू, मार्च 29 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के विश्रामपुर स्थित सोहरी चंद्रवंशी नर्सिंग स्कूल में नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत के लिए रविवार को फ्रेशर्स पार्टी किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा का सबसे पवित्र माध्यम है। सेवा भावना के बिना स्वास्थ्य व्यवस्था अधूरी है। इसी भावना के साथ कार्य करना हर नर्स का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए। डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान के सलाहकार कल्याण कुमार ने कहा कि यह संस्थान छात्रों के सपनों को साकार करने का एक सशक्त मंच है। प्राचार्य डॉ. कौशल नागर ने अनुशासन, मेहनत और समर्पण को सफलता की कुंजी बताते हुए छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.