रुडकी, सितम्बर 10 -- रुड़की। बिशंबर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में नवप्रवेशित छात्राओं के लिए शिक्षा दीक्षा कार्यक्रम में सचिव चंद्रभूषण शर्मा ने छात्रों से अनुशासन, मेहनत और संस्कारों के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया। एमडी गौरव भूषण शर्मा ने कहा कि संस्थान छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध करा रहा है। कोषाधयक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने समय का सदुपयोग करने और शिक्षा के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में स्वीटी, सानिया, आई, अलीशा, जेबा, शिफा और आशना ने नृत्य, नाटक और कविता प्रस्तुत की। प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों से गूंज उठा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...