पूर्णिया, जुलाई 13 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। कलानन्द उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़बनैली कसबा में नवपदस्थापित प्रतिनियुक्त शिक्षकों एवं नवपदस्थापित आईसीटी इन्सट्रक्टर के सम्मान में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. नुरूल होदा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस अवसर पर विद्यालय के संगीत शिक्षिका कुमारी प्रिया राज के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर नए शिक्षकों का अभिनंदन किया। इसके बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा नवपदस्थापित शिक्षक विक्रम पाठक, अजहर साबरी, मनोज कुमार, नेहा, अनुराधा, नहीदा प्रवीण, रूचि कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित आई सी टी इन्सट्रक्टर शिवानी चौहान को शॉल और माला देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य अरविन्द कुमार झा, मिथिलेश...