नवपदस्थापित जिला कृषि पदाधिकारी का संघ ने किया स्वागत
पूर्णिया, जुलाई 9 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। नवपदस्थापित जिला कृषि पदाधिकारी विजय रंजन का किसान सलाहकार संघ पूर्णिया की ओर से गुरुवार को पुष्पगुच्छ एवं पौधा भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार, पौरुष सिंह, संजीव कुमार सिंह, मनीष सिंह,दीपक कुमार पासवान सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा जिले में कृषि विकास और किसानों के हित में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताई। स्वागत समारोह के दौरान किसान सलाहकार संघ के प्रतिनिधियों ने जिला कृषि पदाधिकारी से किसानों की समस्याओं, कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, उन्नत बीज की उपलब्धता, समय पर खाद वितरण तथा किसान सलाहकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। जिला कृषि पदाधिकारी विजय रंजन ने सभी का आभार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.