जामताड़ा, अप्रैल 27 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। जामताड़ा पुलिस लाइन स्थित कम्युनिटी हॉल में रविवार की देर शाम विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवपदस्थापित एसपी शंभू कुमार सिंह का स्वागत किया गया। जबकि निवर्तमान एसपी राजकुमार मेहता को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। मौके पर निवर्तमान एसपी राजकुमार मेहता के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पुलिसिंग में कई सकारात्मक पहल की गईं। उन्होंने टीम भावना के साथ कार्य करते हुए पुलिस बल को बेहतर दिशा देने का कार्य किया। अपने विदाई संबोधन में राजकुमार मेहता ने जामताड़ा में मिले सहयोग के लिए पुलिस टीम एवं आम जनता के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनौती का सामना टीम वर्क, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ ही किया जा सकता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.