लातेहार, जनवरी 9 -- चंदवा प्रतिनिधि। नवपदस्थापित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मोनू कुमार पंडित ने चंदवा प्रखंड का प्रभार ग्रहण करने के बाद स्थानीय प्रखंड कार्यालय सभागार में पीडीएस विक्रेताओं के साथ पहली बैठक की। बैठक की अध्यक्षता एमओ मोनू कुमार पंडित ने की। बैठक में गोदाम प्रबंधक पवन कुमार भी उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत पीडीएस संघ अध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र द्वारा नवपदस्थापित एमओ के स्वागत से की गयी। इसके उपरांत एमओ मोनू कुमार पंडित ने सभी विक्रेताओं को विभागीय दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह ससमय एवं शत-प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित किया जाये। इसके अलावा सभी पीडीएस दुकानों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने, साफ-सफाई रखने तथा आवश्यक अभिलेखों व स्टॉक रजिस्टर को अद्यतन रखने का निर्देश भी दिया। एम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.