औरंगाबाद, अप्रैल 3 -- ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा थाना क्षेत्र के नवनेर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक गुमटी के पीछे छापेमारी कर अंग्रेजी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान रॉयल स्टेग कंपनी की 750 एमएल की पांच बोतल और 375 एमएल की 12 बोतल, कुल 17 बोतल शराब जब्त की गई। मौके से नवनेर निवासी जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष नितीश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि गुमटी के पीछे अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और शराब बरामद की गई। पुलिस ने गुमटी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.