बांका, अप्रैल 5 -- बौंसी, निज संवाददाता। प्रखंड के गुड़िया मोड़ निवासी नवनीत झा की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार की शाम पाठक बाजार स्थित एक होटल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों, व्यवसायियों और समाजसेवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत नवनीत झा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर की गई। श्रद्धांजलि सभा में व्यवसायी संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, सचिव सुजीत झा, देवाशीष उर्फ निप्पु पांडे संतोष कुमार साह सहित कई गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए परिवार को सांत्वना दी। इस मौके पर धीरज सिंह, प्रमोद राय, राकेश यादव, अमित सिंह, रंजन यादव, नंदन शर्मा, विनीत पंजीयारा मृतक के परिजन प्रियांशु झा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लो...