हरिद्वार, दिसम्बर 13 -- गुरुकुल कांगड़ी सम विवि में प्रो. नवनीत को कार्यवाहक कुलसचिव नियुक्त किया गया है। इस बाबत शनिवार को संयुक्त कुलसचिव डॉ. श्वेतांक आर्य की ओर से अधिसूचना जारी की गई। यहां हाल ही में नई कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा की नियुक्ति के बाद यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। अब तक डॉ. विपुल शर्मा कार्यवाहक कुलसचिव के रूप में कार्यरत थे। उनकी जगह वनस्पति एवं सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग के प्रो. नवनीत को नियुक्त किया गया। शनिवार को आदेश मिलने के बाद प्रो. नवनीत ने कुलसचिव कार्यालय में पहुंचकर अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले डॉ. श्वेतांक आर्य को संयुक्त कुलसचिव बनाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.