पूर्णिया, जून 13 -- कसबा, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के बिहार विधान परिषद के नव निर्वाचित सदस्य अनिल ठाकुर का कसबा नेहरू चौक स्थित काली मंदिर के पास भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम की अगुवाई कसबा नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर वार्ड पार्षद इुदू देवी द्वारा बुक्के व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। बिहार विधान परिषद सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के बाद पहली बार वे अपने गृह प्रखंड जलालगढ़ जाने के क्रम में कसबा में उनका जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने बारी बारी से माला पहनाकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। यह भी पढ़ें- निर्विरोध नवनिर्वाचित विधान पार्षद का स्वागत यह भी पढ़ें- नवनिर्वाचित एमएलसी का डुमर चौक पर किया गया स्वागत यह भी पढ़ें- विधान परिषद सदस्य मनोनीत होने पर कार्यकर्ताओं में...