कोडरमा, मार्च 2 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि । नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 21 के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद मनोहर कुमार राम उर्फ बाबू राम ने अपने समर्थकों के साथ भव्य विजय जुलूस निकाला। जुलूस की शुरुआत केंद्रीय विद्यालय के समीप स्थित हनुमान मंदिर से हुई, जहां पूजा-अर्चना के बाद समर्थकों के साथ पूरे वार्ड का भ्रमण किया गया। जुलूस विभिन्न गलियों और मोहल्लों से गुजरते हुए नीचे मोहल्ला पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान वार्डवासियों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से पार्षद का स्वागत किया। समर्थकों में उत्साह देखते ही बन रहा था। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की खुशी मनाई। पूरे मार्ग में "बाबू राम जिंदाबाद" के नारों से माहौल गूंजता रहा। विजय जुलूस में जितेंद्र राम, महेश पंडित, रणजीत सिंह, मुन्ना राणा, महेश राणा, मनोज राम, धर्मेंद्र राम, पंकज पांडेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.