रांची, फरवरी 28 -- बुंडू, संवाददाता। रांची में बुंडू नगर पंचायत चुनाव की मतगणना पूरी होने के बाद, अध्यक्ष पद के विजयी उम्मीदवार जीतेंद्र उरांव के शुक्रवार शाम बुंडू पहुंचने पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। बुंडू आगमन के बाद जीतेंद्र उरांव ने सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान समर्थकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी और पटाखे फोड़े। धुर्वा मोड़ से बाजे-गाजे के साथ जुलूस की शक्ल में निकलते हुए जीतेंद्र उरांव ने थाना रोड, सुभाष चौक, काली मंदिर चौक और चौक बाजार सहित पूरे बुंडू नगर का भ्रमण किया और स्थानीय निवासियों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस विजय जुलूस में उनके सैकड़ों समर्थक शामिल थे। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि यह जीत बुंडू की आम जनता की जीत है। उन्होंने अपनी कार्ययोजना साझा करते हुए कहा कि प...